फ्यू डिकेड्स ऑफ़ अंडरवर्ल्ड - भाग -२४ - १५ जनवरी २०२२



नमस्कार दोस्तों कैसे हो आप सब ? आप सब जानते ही हो तीसरा हप्ते में हम बात करते हे अंडरवर्ल्ड के उस खतरनाक और दर्दभरे आंतक और उसके सामने लड़नेवाले जांबाजो की| आज पोंगल यानि की मकरसंक्राति का त्यौहार है और आप सभी लोगो को इस अवसर की हार्दिक शुभकामनाये|  कहते हे की हमारी जिंदगी भी इस पतंग की तरह होती है अगर अच्छा ढील मिल जाये तो फट से आसमान को छू लेती है |


लास्ट टाइम हमने देखा था की कैसे इब्राहिम मस्तान भाई के सामने हीरो बन गया और उसके प्लान के मुताबित आज वो माल बम्बई में आने वाला था | उसके प्लान के फॉलो करते मस्तान भाई ने एक स्पेशल पार्टी का आयोजन किया और उस पार्टी में सभी मंत्रीओ , फिल्म स्टार्स, और हर किसम के बड़े लोगो को न्योता दिया गया | जब तक यहाँ पे पार्टी चल रही थी सब माल बम्बई में आ गया था अब देरी थी तो अपने ठिकाने पे पहुंचने की इब्राहिम ने मस्तान को कह दिया की ५०% काम हो गया है और बाकि ५०% काम पार्टी ख़त्म होने के बाद तभी मस्तान ने कहा तो ठीक है पार्टी ख़त्म| एक ही झटके में उसने पार्टी को खत्म कर दिए और सभी लोग अपनी कार में बेथ के निकलने लगे तभी प्लान के मुताबित इब्राहिम और बाकि के लोगो ने पुलिस का ड्रेस पहनकर आगे का प्लान को अंजाम दिया|


अब सारा सामान अपने ठिकाने पहुंच गया था लेकिन तभी दो लोगो से एक पेटी गिर गई और इब्राहिम ने कहा की आस्ते अगर कुछ टूट गया तो? चेक करो कुछ टुटा तो नहीं | तभी पेटी को खोलते सब लोग चौक गए क्योकि यहाँ पे टूटने वाला कुछ सामान ही नहीं था | उस सामान के बदले इसमें कोकीन था | इब्राहिम ने यह बात मस्तान भाई को बताई | मस्तान ने आज तक ऐसा कोई काम नहीं किया था जिसकी इजाजत जमीर न दे लेकिन आज पहलीबार किसी पे अँधा विश्वास उसे यह काम करवा रहा था | मस्तान को गुस्सा भी आया लेकिन वो इस समंदर का बादशाह था | 


मस्तान ने शेट्टी को फोन किया और कहा की तुम्हारा सामान आ चूका है ले जाओ | शेट्टी ने एते ही मस्तान की वह वह शुरुर की लेकिन मस्तान ने कहा इस तारीफ के काबिल यह है  (इब्राहिम की और इशारा करते हुवे) | इधर सारा माल अपने राउंड टेबल पे था और वही पे शेट्टी और मस्तान खड़े थे बाकि लोगो के साथ | तभी मस्तान ने एक सिगरेट निकली और शेट्टी से कहा माचिस होगी? और शेट्टी ने माचिस दी | मस्तान ने सिगरेट जलाते हुवे कहा की आज मेरा जन्मदिन है | शेट्टी ने कहा की अरे मस्तान पहले बोलै होता तो कोई गिफ्ट ले के आता पर कोई बात नहीं में फिर ले के आऊंगा | मस्तान ने कहा कोई बात नहीं शेट्टी आओ केक काटते है और इतना कहके ही उसने वो जली हुई माचिस वो कोकीन पे दाल दी |शेट्टी चौक गया मस्तान ये क्या है १५० करोड़ का था | मस्तान ने कहा की में वो काम करता हूँ जिसकी इजाजत सरकार नहीं देती उसकी नहीं जिसकी जमीर नहीं देता | अल्लाह का शुक्र मन की तू अभी ज़िंदा है पर चला जा यहाँ से | इस बात को देख के इब्राहिम चौक गया और सोचा की इसकी जगह में होता तो ज्यादा पैसे ले के भी में कर लेता पूरा माल क्यों जलना | 


इस किस्से के बाद मस्तान और शेट्टी की बिच दुश्मनी शुरू हो गई थी और शायद इब्राहिम के लिए यही दुश्मनी एक सीढ़ी बनने वाली थी | लेकिन यह सब अगले हफ्ते जब सामना होगा इब्राहिम के साथ |अगले हफ्ते  तब तक आप का कोई सजेशन और कमेंट हो तो मुझे मेरे सोश्यल मिडिया पे मुझे दे शकते हो मेरी सॉयल मिडिया प्रोफाइल की लिंक्स निचे दी हे | अंत में आप सभी का दिल से शुक्रिया और साथ ही साथ मेरे सोशयल मिडिया पार्टनर्स का भी दिल से धन्यवाद् क्योकि उनलोगो के बिना ना में ये सब लिख पाता |



फेसबुक :  https://www.facebook.com/ManthanThakkarOfficial




टवीटर :    https://twitter.com/ManthanVThakkar


Comments